Rishi Kapoor की जयंती पर नीतू कपूर की भावनात्मक श्रद्धांजलि: रिद्धिमा ने कहा – ‘आपके जैसी है Raha'”

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका परिवार उन्हें याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और पत्नी नीतू उन्हें याद करके इमोशनल हो गईं। नीतू ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के जन्मदिन की एक पुरानी फोटो शेयर की।

नीतू ने किया ऋषि कपूर को याद

फोटो में ऋषि कपूर कैंडल्स पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में नीतू ने लिखा- 'आपकी याद में। आज आप होते तो 72 साल के हो गए होते।' इसके अलावा नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऋषि कपूर के साथ कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में लोगों ने अपने प्यारे चिंटू जी को बर्थडे विश किया है जिसे नीतू ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रि पोस्ट किया है।

रिद्धिमा ने शेयर की पुरानी तस्वीर

वहीं ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने यह भी बताया कि आलिया और रणबीर की बेटी राहा कपूर मिनी ऋषि कपूर हैं।

रिद्धिमा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा… काश आप यहां होते तो अपनी दोनों नाती-पोती के साथ अपना खास दिन मनाते। आपकी 'बांदरी' सैम (समायरा,रिद्धिमा की बेटी) बड़ी हो गई है और छोटी राहा सबसे प्यारी है। वह बिल्कुल आपकी तरह लगती है पापा। हमें जो यादें साझा करने को मिलीं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। हम आपको बहुत याद करते हैं और आपके लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और भी गहरा होता जा रहा है।

ऋषि कपूर की बेहतरीन फिल्में

रिद्धिमा ने जो फोटो शेयर की है उसमें ऋषि कपूर अपनी पोती समायरा को गोद में लिए बैठे हैं। वह केक काटने से पहले मोमबत्तियों पर फूंक मार रहे हैं। बता दें कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वह 67 साल के थे और कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बॉबी, कभी-कभी, अमर अकबर एंथोनी, नसीब, प्रेम रोग, अग्निपथ, मुल्क, कपूर एंड संस आदि उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş