दक्षिण कोरिया में बाढ़ से सैकड़ों की मौत, किम जोंग उन ने 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकाया…

दक्षिण कोरिया के शासक किम जोंग उन का तानाशाही वाला चेहरा फिर उजागर हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बाढ़ को रोकने में विफल होने के कारण 30 सरकारी अधिकारियों को फांसी पर लटका दिया।

कुछ और अधिकारियों को मौत की सजा देने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि बाढ़ में उत्तर कोरिया में अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चागांग प्रांत में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

चोसुन टीवी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उत्तर कोरिया की सरकार ने उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कसम खाई है, जिनके ऊपर आरोप हैं कि वे मृतकों की संख्या को रोकने में असफल रहे हैं।

चोसुन टीवी ने एक उत्तर कोरियाई अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पिछले महीने के अंत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 20 से 30 अधिकारियों को एक साथ मार दिया गया था।

उत्तर कोरियाई केंद्रीय समाचार एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि किम जोंग उन ने जुलाई में चीन की सीमा के पास चागांग प्रांत में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अधिकारियों को कड़ी सजा देने का आदेश दिया था।

केसीएनए के अनुसार, सिनुइजू में आयोजित एक आपातकालीन पोलितब्यूरो बैठक में किम जोंग उन ने अपने अधिकारियों से उन लोगों को सख्ती से दंडित करने के लिए कहा था, जिन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए अपनी जिम्मेदारियों की उपेक्षा की।

जुलाई में उत्तर-पश्चिमी प्रांत में भयंकर बाढ़ आई थी, जिससे हजारों निवासी बेघर हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। दक्षिण कोरियाई मीडिया के मुताबिक, बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक हो सकती है।

The post दक्षिण कोरिया में बाढ़ से सैकड़ों की मौत, किम जोंग उन ने 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकाया… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahisChicken road polskaankara escort