मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम

विष्णु भैया के साथ तीजा- पोला मनाने पंहुच रही हैं बहनें, तिहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं महिलाएं  

परम्परागत ग्रामीण परिवेश में सजा मुख्यमंत्री निवास, बड़ी संख्या में पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं महिलाएं  

तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री निवास में तिहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं महिलाएं

रायपुर
मुख्यंत्री निवास में  तीजा पोरा मनाने  के लिए महतारी- बहनें  सजधजकर पहुंचने  लगी  है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी बहनों  के साथ पोरा तिहार  मनाएंगे। मुख्यमंत्री  साय महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में माता-बहनों को तीजा का उपहार उपहार भी  देंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास पर आयोजित पोरा तिहार कार्यक्रम में पहुंचे.मुख्यमंत्री निवास में आज ‘विष्णु भैया’ संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार.मुख्यमंत्री निवास में पोरा तिहार की धूम.प्रदेश की महिलाएं अपने ‘विष्णु भैया’ के साथ मना रही हैं तीजा-पोरा तिहार.

70 लाख महिलाओं के खाते में आज अंतरित की जा रही महतारी वंदन योजना की राशि.मुख्यमंत्री पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की कर रहे हैं पूजा.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की कर रहे हैं पूजा

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा में  शामिल हैं.

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है.छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं.

इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। संगीतमय प्रस्तुति में महिलाएं थिरक रही हैं.मुख्यमंत्री निवास में पहुंची महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है*

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज दोहरी खुशी की बात है, तीजा पोरा तिहार तो दूसरी ओर महतारी वंदन की राशि के अंतरण को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिल रही है.मुख्यमंत्री निवास में माताओं और बहनों के लिए करू भात के लिए पारंपरिक भोजन की भी व्यवस्था की गई है

तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं।यहां माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है। जिसमें करेला चना, खेकशी, कढ़ाई पनीर, आलू मटर टमाटर ,कढ़ी पकौड़ा, दाल फ्राई, चावल, रोटी, पूड़ी, देहाती बड़ा, आलू चाप, मिर्ची पकौड़ा, चटनी २ प्रकार, गुलाब जामुन, बेसन बर्फी, अचार, पापड़, सलाद की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई महिलाओं को अपने विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां, यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।

महिलाओं को विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां

रायपुर 2 सितंबर (हि.स.)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आज सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन शुरु हाे चुका है। तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई माता एवं बहनें अपने विष्णु भैया से उपहार में लाख की चूड़ियां मिली है। यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं। साथ ही महिलाएं बड़ी ही संख्या में मेहंदी भी लगवा रही है। मेहंदी लगवा रही बहनाें के चेहराें मुस्कान से चमक रहे हैं।

संगीतमय प्रस्तुति में थिरक रही महिलाएं

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है। उत्सव में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। संगीतमय प्रस्तुति में महिलाएं थिरक रही हैं। महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज दोहरी खुशी की बात है, तीजा पोरा तिहार तो दूसरी ओर महतारी वंदन की राशि के अंतरण को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिल रही है।

* इस  अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारम्परिक खेलकूदों का होगा आयोजन*

मुख्यमंत्री सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

महिलाएं लेंगी बच्चों को अच्छा पोषण देने के लिए शपथ

मुख्यमंत्री करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetgalabet1099Sweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinosbetebetggbet casinoggbetggbet casino plUFABETz library1xbet türkiyeggbetChicken Roadpusulabet güncel giriş1xbet girisVox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinoCasino SiteleriDeneme Bonusu Veren Sitelerggbet casinokumar sitelerimarsbahisggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetmarsbahisholiganbetjojobetjojobet