हॉकी इंडिया के कार्यक्रम में बोले योगी, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में पूरा सहयोग देंगे

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉकी इंडिया के एक कार्यक्रम में कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के अभियान में राज्य सरकार हॉकी इंडिया का पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने ‘हॉकी इंडिया की 14वीं कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में आयोजित होने पर खुशी जतायी साथ ही कहा कि हॉकी इंडिया प्रदेश के खेल विभाग के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में हॉकी के लिए स्टेडियम बनाने की सम्भावनाओं पर भी ध्यान देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। इसलिए हर भारतीय के मन में हॉकी के प्रति प्यार और सम्मान है। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश ने भारतीय हॉकी को कई प्रतिभाएं दी हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि टीम के सभी खिलाड़ियों पर हमें गर्व है। मुख्यमंत्री ने ‘हॉकी इंडिया की 14वीं कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में आयोजित होने पर खुशी जताते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी पर हमें गर्व है। चाहे वह किसी भी राज्य का हो क्योंकि खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहा होता है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि हॉकी इंडिया आने वाले समय में टीम को और बेहतर बनाने प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobetjojobet