छत्तीसगढ़-बस्तर के दो दुर्दांत नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पारो पर चार और रघु पर तीन लाख का था इनाम

बस्तर.

बस्तर के दो दुर्दांत नक्सलियों ने संबलपुर आईजी, एसपी बरगढ़ के सामने आत्मसमर्पण किया है। एके-47 राइफल और 9 एमएम पिस्टल के सरेंडर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। गंगालूर की अमिला उर्फ पारो उर्फ पूजा ताटी एरिया कमेटी मेंबर थी। बरगढ़ प्लाटून कमांडर के रुप में सक्रिय थी। रघु उर्फ सैतू पदम सरेंडर करने वाला दूसरा नक्सली है।

रघु सुकमा जिले के जगरगुंडा का रहने वाला है। वह बलांगीर एरिया कमेटी मेंबर के रुप में सक्रिय था। नक्सल संगठन के विस्तार के लिए काम कर रहा था। पारो पर चार और रघु पर तीन लाख रुपये का इनाम है। माओवाद के नाम पर खोखली विचारधारा से त्रस्त आ चुके थे। ओडिशा की कई बड़ी वारदातों में शामिल दोनों थे।

 बरगढ़ पुलिस ने बताया कि अमिला छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके की निवासी है। वर्ष 2008 से बह नक्सली संगठन में सक्रिय थी बरगढ़ इलाके में वह 35 विभिन्न मामलो में वांटेड थी जिनमें 15 से अधिक एनकाउंटर भी शामिल है। ओडिशा पुलिस ने इस पर चार लाख का इनाम घोषित किया हुआ है।

एक अन्य नक्सली रघु उर्फ सैतु पदम जो कि बस्तर के सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके का निवासी है यह ओडिशा के बालंगीर एरिया कमेटी के मेंबर के रूप में वर्ष 2010 से सक्रिय था। ओडिशा में वह 8 वारदातो में शामिल था जिसमें हत्या का भी एक मामला भी है। इस पर ओडिशा पुलिस ने तीन लाख (CG Naxal News) का इनाम घोषित कर रखा था। दोनो नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में गोलाबरूद के जखीरे के साथ समर्पण किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobet girişcasinolevantvavadaizmir escortonline casino australiakralbet2290.comonline casinos