यूक्रेनी हमलों से रातभर दहले रूसी शहर, मॉस्को पर दागे 26 ड्रोन; रातभर बजते रहे सायरन…

यूक्रेन ने एक बार फिर रूसी शहरों पर हमला बोला है।

रूसी अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात को यूक्रेन की तरफ से ड्रोन हमले किए गए। मॉस्को में कम से कम 26 ड्रोन दागे गए, जिन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया है।

इस दौरान रातभर सायरन बजते रहे। रूसी अधिकारियों ने यूक्रेनी हमलों को अमेरिकी साजिश करार दिया। रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिकी और अन्य पश्चिम देशों की सैन्य सहायता के दम पर यूक्रेन रूस पर हवाई हमले कर रहा है।

रूस के क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन ने शनिवार रातभर मॉस्को और पूरे रूस में कई ठिकानों पर ड्रोन हमले किए।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर पोस्ट में कहा कि मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में कई ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

इन रूसी शहरों में हवाई हमले

क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने कहा कि रूस के दक्षिण-पश्चिम में ब्रांस्क के सीमावर्ती क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए लगभग 26 ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

वोरोनिश क्षेत्र में 10 से अधिक ड्रोन नष्ट कर दिए गए और कुर्स्क, लिपेत्स्क, रियाज़ान और तुला क्षेत्रों में कई ड्रोन गिराए गए। जानकारी के अनुसार, हमलों के परिणामस्वरूप कोई चोट या क्षति नहीं हुई। इस हमले को लेकर यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

रूस में यूक्रेन के हमलों में वृद्धि

पिछले कुछ हफ्तों से यूक्रेन ने रूस पर काउंटर अटैक तेज कर दिया है। यूक्रेनी सेना बीते 5 अगस्त से रूसी शहर कुर्स्क पर कब्जा किए हुए है और रूसी सेना शहर को आजाद करने के लिए संघर्ष कर रही है।

रिपोर्ट है कि जैसे-जैसे यूक्रेन का घरेलू ड्रोन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, कीव ने रूस पर हमलों को बढ़ा रहा है। यूक्रेन रूस के ऊर्जा, सैन्य और परिवहन बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहा है।

The post यूक्रेनी हमलों से रातभर दहले रूसी शहर, मॉस्को पर दागे 26 ड्रोन; रातभर बजते रहे सायरन… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahisChicken road polskaankara escort