चक्रवात असना: अरब सागर में दबाव ने बदला रुख, गुजरात में मगरमच्छों का बाहर आना शुरू

अरब सागर पर बना दबाव चक्रवात असना में तब्दील हो गया है। यह 1976 के बाद अगस्त में अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान है। चक्रवात को असना नाम पाकिस्तान ने दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार 1891 और 2023 के बीच, अगस्त के दौरान अरब सागर में केवल तीन (1976, 1964 और 1944 में) चक्रवाती तूफान बने हैं।

कच्छ तट और पाकिस्तान तथा पूर्वोत्तर अरब सागर के समीपवर्ती क्षेत्रों पर बना गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान छह किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान 'असना' में बदल गया। 'असना' शुक्रवार दिन में 11:30 बजे भुज गुजरात से 190 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम में था।

बारिश से जुड़ी घटनाओं में 26 लोगों की जान गई

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में यह भारतीय तट से दूर, पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा। गौरतलब है कि गुजरात में पिछले तीन दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 26 लोगों की जान चली गई है।

राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 18,000 से ज्यादा लोगों को दूसरी जगह भेजा गया है और करीब 1,200 लोगों को बचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुजरात के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम हो गई, लेकिन नदियों के उफान पर होने के कारण कई शहरों और गांवों में जलभराव हो गया है।

एक ही परिवार के तीन लोग बहे

बाढ़ में एक ही परिवार के तीन लोग बहे, शव बरामदआइएएनएस के अनुसार गुजरात के गोंडल तालुका में बाढ़ में एक ही परिवार के तीन लोग बह गए। तीनों के शव मिल गए हैं। यह घटना तब घटी जब 28 अगस्त को पति, पत्नी और उनके बेटे के साथ कार से उफनती कोलपारी नदी पर बने पुल को पार कर रहे थे।

घटना के 48 घंटे बाद शुक्रवार को बच्चे का शव बरामद हुआ। पति-पत्नी, जिनकी पहचान जयराज राडिया और सोनलबेन राडिया के रूप में हुई, घटना के लगभग 10 घंटे बाद उनके शव पुल से लगभग 200 फीट नीचे बरामद किए गए। उनका बेटे धर्म राडिया का शव शुक्रवार को मिला।

मगरमच्छ ने एक शख्स को बनाया निवाला

वहीं गुजरात के वडोदरा जिले के डभोई में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जब एक मगरमच्छ उसे ओरसांग नदी में खींच ले गया। एक अधिकारी ने बताया कि अमित पूनमभाई वसावा मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने का प्रयास कर रहा था, तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope