अमृत लाल मीणा बिहार के नए मुख्य सचिव नियुक्त, आज संभालेंगे पदभार

केंद्र में कोयला मंत्रालय के सचिव का कामकाज संभाल रहे बिहार कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमृत लाल मीणा शुक्रवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हट गए। शनिवार को वह बिहार के नए मुख्य सचिव का काम संभालेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा शनिवार को रिटायर हो रहे। शनिवार को ही नए मुख्य सचिव के संबंध में अधिसूचना जारी होगी।

वर्तमान केंद्र सरकार में दे रहे थे सेवा

केंद्र सरकार के पर्सनल, पब्लिक ग्रिवांसेस तथा पेंशन मंत्रालय ने शुक्रवार काे उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार से अनुराेध किया था। हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को बुलाकर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके पूर्व दीपक कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर कुछ दिनों के लिए विकास आयुक्त और फिर मुख्य सचिव बनाया गया था।

बिहार में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे हैं मीणा

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वह पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे थे। वर्ष 2021 के सितंबर में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। बिहार में वह कई महकमे क्रमश: नगर विकास व पंचायती राज विभाग में काम कर चुके हैं। एक समय वह केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री रहे रघुवंश प्रसाद सिंह के सचिव भी थे। अमृत लाल मीणा अगले वर्ष अगस्त में रिटायर हाेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet