चार सितंबर से प्रदेश में शुरू होगा बीजेपी का सदस्यता अभियान

रायपुर

भाजपा सितंबर में छत्‍तीसगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसके पहले कार्यकर्ताओं को चार्ज किया जा रहा है। भाजपा सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रकोष्ठ पदाधिकारी की बैठक आयोजित हुई।

भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव कहा कि चार सितंबर से प्रदेश में एक साथ शुरू होने जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान में सबको अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

निकाय चुनाव में सदस्यता अभियान की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
तीन सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में अभियान शुरू करेंगे। चार और पांच सितंबर से जिला और मंडलों में यह अभियान प्रारंभ होगा। हमको सदस्य बनना है और बनाना भी है। चार महीने के बाद हम दो और चुनाव में जाने वाले हैं, एक नगरीय निकाय चुनाव और दूसरा पंचायत चुनाव। इनमें इस सदस्यता अभियान की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

हम अपने पिछले लक्ष्य को पार करें और पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की सरकार बने, यह हमारे एक अवसर है। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य अगर हम बनाएंगे। प्रदेश में 23,681 बूथ हैं, तो प्रत्येक बूथ पर सदस्यता का लक्ष्य हासिल करके हम प्रदेश में लगभग 48 लाख सदस्य बनाएंगे।

अभियान को बहुत ही गंभीरता से लेना है : जामवाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि सब जगह प्रकोष्ठों का जो नेटवर्क है, वह पार्टी का मूल है, वह पार्टी का प्राण है। पार्टी का सदस्य है, तो पार्टी है, तो सत्ता और सरकार है। इसलिए भाजपा का सदस्य बनना हमारे लिए सबसे बड़े गर्व की बात है। प्रकोष्ठ के विस्तार और मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएंगे और अपने प्रकोष्ठ की सदस्यता का अलग डाटा रखेंगे। इस अभियान को गंभीरता से लेना है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने का गौरव अनुभव होना चाहिए। आज पूरी दुनिया में वैचारिक आंदोलन चल रहा है और इसके साथ-साथ भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobet