परिचित युवक ने पति से अलग रह रही विवाहिता से किया दुष्कर्म

भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता ने परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है वह उसे बहाने से अपने साथ मैहर व उज्जैन लेकर गया और वहॉ उसका शारीरिक शोषण करता रहा। थाना पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह विवाहिता है, लेकिन पति से अनबन के  कारण बीते एक महीने पहले गुस्से में आकर अपने घर से बाहर निकल गई थी। परिवार वालो ने काफी खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इधर वापस लौटी विवाहिता ने बताया की बाद में वह वापस घर लौट रही थी, तब रास्ते में उसे आरोपी अमन पटेल मिल गया। एक ही बस्ती में रहने के कारण विवाहिता अमन को पहचानती थी, और वह उसे भाभी कहकर बुलाता था। अमन ने उससे कहा कि भाभी आपके घर में सभी कुछ ठीक रहे इसके लिए हम किसी मंदिर में चलते हैं। परेशान विवाहिता उसकी बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी उसे मैहर व उज्जैन लेकर गया। इस दौरान अमन ने उसके साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबध भी बनाये। बाद में भोपाल आने पर भी वह उसे अपने साथ कमरे में रखते हुए उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसके चुगंल से निकलने का प्रयास करने पर वह उसे धमकाता रहता। उसकी करतूतो से तंग आकर महिला जैसै-तैसै निकलकर थाने जा पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अमन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobet girişcasinolevantvavadaizmir escortonline casino australiakralbet2290.com