बीजेपी के रक्षाबंधन उत्सव पर कांग्रेस का तंज, महिला अत्याचार के समय कहां गायब हो जाते हैं राखी वाले नेता

भोपाल ।   मध्य प्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री से लेकर बीजेपी के मंत्री और विधायक रक्षाबंधन का आयोजन कर रहे हैं। अलग-अलग जगह बहनों से राखी बंधवा रहे हैं। भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा हजारों की संख्या में बहनों से रखी बंधवा रहे हैं। वही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी कई जगह रक्षाबंधन का आयोजन में शामिल होकर बहनों से राखी बंधवाई है। भाजपा नेताओं के रक्षाबंधन महोत्सव को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य भाजपा नेताओं और मंत्रियों द्वारा रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित कर राखी बंधवाने का स्वांग रचने पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि सार्वजनिक स्थानों में राखी बंधवाने का रिकॉर्ड बनाने का दावा करने वाले भाजपा नेता मध्यप्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार के समय कहां गायब हो जाते हैं।

महिलाओं के अपराध मामले में मध्यप्रदेश पहले पायदान पर

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर दूसरे मंत्री और अन्य नेता बहनों से राखी बंधवाने का ढोंग रचते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार की संस्था एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध के मामले में मध्यप्रदेश पहले पायदान पर है। सुश्री शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। मध्यप्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में एक महिला पटवारी को उसके दफ्तर में सार्वजनिक रूप से धमकाने और जबलपुर के सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज की दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना का जिक्र करते हुए संगीता शर्मा ने कहा कि आए दिन राजधानी में महिलाओं पर हमले हो रहे हैं। महिलाओं और बेटियों के साथ छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं तो अब आम हो गई हैं। सुश्री शर्मा ने कहा कि जब राजधानी भोपाल की स्थिति इतनी बदतर है तो मध्यप्रदेश के दूसरे जिलों में महिला अत्याचार का अंदाजा लगाया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के दो महानगर भोपाल और इंदौर में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए लागू की गई पुलिस कमिश्नर प्रणाली पूरी तरह फेल हो गई है। इन शहरों में अपराध रुकने की जगह बढ़ते जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के नाम पर सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है।

भाजपा नेताओं का असली चेहरा पहचाने महिलाएं

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को भाजपा सरकार और उसके नेताओं का असली चेहरा पहचानने की जरूरत है। शर्मा ने कहा कि भाजपा योजनाओं और आयोजनों के जरिए सिर्फ महिलाओं के साथ धोखा कर रहे हैं पर पूरे प्रदेश में उन्हें कहीं भी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।  कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि जिस भाजपा के 54 सांसद और विधायक हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर महिला अपराध का सामना कर रहे हो उस दल से महिलाओं को सुरक्षित रखने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीना ठोक कर कहा था कि हमारी सरकार में कोई दागी नहीं रहेगा फिर यह गंभीर महिला अपराधी 54 सांसद, विधायक क्या भाजपा और मोदी सरकार की शोभा बढ़ा रहे हैं। अब कहां गया मोदी जी का वह संकल्प?  संगीता शर्मा ने प्रदेश की महिलाओं को सचेत करते हुए आगाह किया है कि अपने आंखों से भाजपा और उसके नेताओं की कारगुजारियां देखने और जानने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestop