झारखंड के 14 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा ने तापमान गिरा दिया है। रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस वर्षा ने किसानी को भरपूर बल दिया है।

दूसरी ओर गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर हुई वर्षा ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। कई जगहों पर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। इसके साथ बहने वाले कचरे ने राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशान किया।

झारखंड के 14 जिलों में जमकर बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, साहेबगंज समेत बोकारो, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राजधानी में लगातार दिख रहा है।

दुर्घटना का कारण बने गड्ढे 

कई गली मोहल्ले की सड़कें जलजमाव के कारण परेशानी का सबब बन चुकी हैं। इन सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से गहराई का अंदाजा नहीं मिलता और दो पहिया वाहन चालक गिर जाते हैं। सुजाता चौक के पास रेड लाइट काम नहीं करने के कारण मेन रोड पर करीब दो घंटे का भीषण जाम लग गया। वर्षा के कारण जाम में फंसे लोगों को खूब परेशान किया।

राजधानी व आसपास दिनभर छाए रहे बादल 

राजधानी व आसपास के जिलों में दिनभर काले बादल छाए रहे। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में 25 अगस्त तक हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की ये स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने प्रभावित जिलों के आमजनों से घर से बाहर संभलकर निकलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इन जिलों में यह स्थिति 25 अगस्त तक बनी रहेगी। कहा कि अगले चार दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। कहीं-कहीं भारी वर्षा रिकार्ड की गई है। पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी हुई है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बोकारो का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comankara escort