अब तुलसी नगर में मकानों के नक्शे हो सकेंगे मंजूर, सर्वे के बाद तैयार किया काॅलोनी का लेआउट

इंदौर ।   तुलसी नगर कालोनी के 535 प्लॉट के अब नक्शे मंजूर हो सकेंगे और नल कनेक्शन भी प्लाॅटधारी ले सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। इस काॅलोनी मेें कई प्लाॅटों पर विवाद है। बगीचे और मैैदान की जमीन पर भी प्लाॅट काटे गए है। नगर निगम ने एक एजेंसी से काॅलोनी का सर्वे कराया और ले आउट तैयार कराया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि पहले दावे आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। उसके निराकरण के बाद विकास शुल्क जमा करने की सार्वजनिक सूचना जारी की गई।

रहवासी तुलसी नगर कॉलोनियों के सर्वे क्रमांक 264, 265, 269, 278, 287, 288, 289 और निपानिया गांव के सर्वे सर्व क्रमांक 34, 36, 40 41/1, 42 के भूखण्ड पर ही विकास शुुल्क जमा कर सकतेे है। आपको बता दे कि तुलसी नगर काॅलोनी लंबे समय से वैध नहीं हो पा रही थी। विधानसभा चुनाव के पहले शहर की कई काॅलोनियों को वैध किया गया, लेकिन तुलसी नगर का मामला अटका हुअा था। इसे लेकर रहवासियों ने अांदोलन भी किया था। विधायक महेंद्र हार्डिया भी काॅलोनी को वैध कराने में लंबे समय से सक्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaizmir escortonline casino australiakralbet2290.com