‘भारत पर न्यूक्लियर बम गिरा दूंगा…’ ब्रिटेन के यूट्यूबर ने दे दी बड़ी धमकी, खूब हुआ ट्रोल…

ब्रिटेन के एक यूट्यूबर को भारत से पंगा लेना भारी पड़ गया है।

उसने मजाक मजाक में भारत पर न्यूक्लियर बम गिराने की बात कह दी थी। माइल्स रूटलेज नाम के इस शख्स को भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणियां करने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल यह पूरा मामला एक मीम वीडियो से शुरू हुआ जिसे उसने एक्स पर अपलोड किया था।

पोस्ट किए गए वीडियो में कथित तौर पर अमेरिका में छिपे हुए साइलो से परमाणु मिसाइलें निकलती दिखाई दे रही हैं और दुनिया भर में परमाणु युद्ध की बात कही जा रही है।

वीडियो शेयर करते हुए उसने लिखा: “जब मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनूंगा तो मैं ब्रिटिश हितों और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाली किसी भी विदेशी ताकत पर परमाणु साइलो खोल दूंगा। मैं बड़ी घटनाओं की बात नहीं कर रहा हूं, मैं छोटी-सी बात पर पूरे देश को खत्म कर दूंगा।” इसके कुछ मिनट बाद रूटलेज ने पोस्ट पर एक कमेंट करते हुए कहा: “मैं भारत पर हमला कर सकता हूं!”

पोस्ट शेयर करने के बाद लोगों ने उस पर हमला करना शुरू कर दिया। उसे ट्रोल से धमकी भरे डीएम भी मिलने लगे। इसके बाद उसने भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां शुरू कर दी। यूट्यूबर ने लिखा, “मानो या न मानो मुझे भारत पसंद नहीं है।

साथ ही मैं एक भारतीय को महसूस कर सकता हूं कि वह भारतीय है। अगर कोई ऑनलाइन आदमी अचानक पहली प्रतिक्रिया में आपकी मां को गाली देता है, तो वह भारतीय है।

ऐसे कई मामले हैं।” इस तरह की टिप्पणी के बाद लोग और भड़क गए। एक्स यूजर्स ने उस पर गुस्सा भड़काने का आरोप लगाया है।

The post ‘भारत पर न्यूक्लियर बम गिरा दूंगा…’ ब्रिटेन के यूट्यूबर ने दे दी बड़ी धमकी, खूब हुआ ट्रोल… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plgambling not on gamstopChicken road Polskajojobetcasino sitesjojobetjojobetjojobetgalabet1090.commafia casino en lignejojobet