मध्यप्रदेश में 12 आईएएस के तबादले

भोपाल । मध्यप्रदेश में 11 दिन में तीसरी बार आईएएस अधिकिरयों के तबादले किये गये हैं। बुधवार रात 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में आईएएस संजय दुबे को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के वर्तमान प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को वित्त विभाग का  प्रमुख सचिव बनाया गया है। पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी को अपर सचिव, मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष सिंह को गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल का आयुक्त बनाया गया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर की उप सचिव राखी सहाय को मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। जिला पंचायत सीहोर के मुख्य कार्यपालन आशीष तिवारी को जल संसाधन विभाग में उप सचिव, जिला पंचायत जबलपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन , नागरिक आपूर्ति निगम, इन्दौर की क्षेत्रीय प्रबंधक कीर्ति खुरासिया को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर की उप सचिव, जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  राहुल नामदेव धोटे को नर्मदा घाटी विकास विभाग में उप सचिव , जिला पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत, डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को आयुक्त  नगर निगम रीवा,  जिला पंचायत नीमच के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरू प्रसाद को प्रबंध संचालक, स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान), भोपाल और संचालक, राज्य कम्प्यूटर सिक्युरिटी इंसीडेंट रिस्पॉस टीम (SCSIRT), भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूची इस प्रकार है :
संजय दुबे को प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग एवं प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग(मा.आ.प्र) तथा विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ एवं प्रमुख्- सचिव (समन्वय) मुख्य सविच कार्यालय तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (अतिरिक्त) प्रभार। 
मनीष रस्तोगी को प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग एवं प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग(मा.आ.प्र) तथा विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ एवं प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग(अतिरिक्त प्रभार) से 
प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग। 
इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पर्यटन विभाग(अतिरिक्त प्रभार) से अपर सचिव, मुख्यमंत्री तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पर्यटन, विभाग(अतिरिक्त प्रभार। 
मनीष सिंह को रजिस्ट्रार, मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग, भोपाल से आयुक्त, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल, भोपाल। 
श्रीमती राखी सहाय को उप सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर। 
आशीष तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीहोर से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग। 
श्रीमती जयति सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जबलपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत, उज्जैन। 
श्रीमती कीर्ति खुरासिया को क्षेत्रीय प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम इन्दौर से उप सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर। 
राहुल नामदेव धोटे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीधी से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नर्मदा घाटी विकास विभाग। 
डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत, विदिशा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत। 
डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रीवा तथा आयुक्त नगर पालिक निगम, रीवा (अतिरिक्त प्रभार) से आयुक्त, नगर पालिक निगम, रीवा। 
श्री गुरु प्रसाद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नीमच से प्रबंध संचालक, स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क( स्वान) मध्यप्रदेश , भोपाल तथा संचालक, राज्य कम्प्यूटर सिक्युरिटभ्, इंसीडेन्ट रिस्पॉस टीम(SCSIRT) भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) सौंपा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignejojobetPinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comankara escort