सभी भाजपाइयों की सदस्यता हो जाएगी शून्य, फिर से सदस्य बनाएंगे

भोपाल । भाजपा एक बार फिर वृहद स्तर पर अपना सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। इसका आगाज 1 सितम्बर को होगा। इस बार यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 1 सितम्बर से 25 सितम्बर को दूसरा चरण अक्टूबर की पहली तारीख से 15 तारीख तक होगा। एक तरह से कल के बाद के सभी भाजपाइयों की सदस्यता शून्य हो जाएगी और उन्हें फिर से सदस्य बनना होगा।
2014 में इसी तरह का अभियान चलाकर पार्टी ने सदस्य बनाए थे। प्रत्येक 6 साल में भाजपा इसी तरह का अभियान चलाती है। इसके बाद 2019 में यह अभियान चलाया गया था, लेकिन कोविड के कारण कुछ दिनों तक अभियान चलाया गया और बाद में इसे बंद करना पड़ा। इसके बाद अब 5 साल बाद 2024 में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। वर्ततान में भाजपा सबसे ज्यादा 18 करोड़ सदस्यों वाली बड़ी राजनीतिक पार्टी है, लेकिन 20 अगस्त से सभी सदस्यां की सदस्यता शून्य हो जाएगी और उन्हें फिर से सदस्य बनना होगा।  इसके पहले सदस्यता टोली का गठन किया जा चुका है। अभियान का पहला चरण 1 सितम्बर से 25 सितम्बर तो दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें पहला सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाया जाएगा। सामान्य सदस्यता अभियान के बाद 1 अक्टूबर को सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति की घोषणा की जाएगी और 16 अक्टूबर से 31 अक्टॅूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 1 नवम्बर से 10 नवम्बर के बीच प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार करना होगा। इसके बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
भाजपा पिछली बार की ही तरह इस बार भी टोल फ्री नंबर के आधार पर सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस बार 8800002024 टोल फ्री नंबर रखा गया है, जिस पर कोई भी मिस कॉल दे सकता है। मिस कॉल देने के बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक आएगी, उसमें उसे अपनी जानकारी भरना होगी।  इसके बाद उसे सदस्यता क्रमांक जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobet