हमारे वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा और भविष्य के सपनों का प्रतिबिम्ब है तिरंगा: ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल : देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश भर में नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के व्यापक अभियान की पहल के रुप में आयोजित तिरंगा यात्रा का बुधवार की सुबह ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। बाद में ऊर्जा मंत्री ने स्वयं द्विपहिया वाहन चलाकर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और गांधी उद्यान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया।

ऊर्जा मंत्री तोमर की अगुवाई में यह यात्रा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल से प्रारंभ होकर पड़ाव, लक्ष्मणपुरा, स्टेट बैंक चौराहा, हजीरा, किला गेट, घासमंडी चौराहा, कोटेश्वर, मोहिते गार्डन, संत कृपाल सिंह आश्रम, बहोड़ापुर चौराहा, कटी घाटी, गेंडे वाली सड़क, शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग गांधी उद्यान पर पहुंचकर समाप्त हुई।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों को ही स्वयं में नहीं समेटे है। हमारा तिरंगा, हमारे अतीत के गौरव को, हमारे वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा को और भविष्य के सपनों का भी एक प्रतिबिंब है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारा तिरंगा भारत की एकता का, भारत की अखंडता का और भारत की विविधता का भी एक प्रतीक है। हमारे सेनानियों ने तिरंगे में देश का भविष्य देखा और देश के सपने देखे और इसे कभी झुकने नहीं दिया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद जब हम एक नए भारत की यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के साथ समूचे मध्यप्रदेश में हो रही तिरंगा यात्राएं हर घर तिरंगा अभियान की शक्ति और निष्ठा का प्रतिबिंब हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कल 15 अगस्त यानि आजादी की सालगिरह के अवसर ग्वालियर के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अगुवाई में समाज के हर वर्ग, हर जाति और पंथ के लोग अनायास ही एक पहचान के साथ जुड़ रहे हैं। यही देश के एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक और भारत माता की संतान की पहचान है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को समर्थन देने में पुरुषों और महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों के साथ–साथ, हर कोई अपनी भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobetjojobet