घर वापस न आने पर पति ने की पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, सास को वीडियो बनाकर धमकाया

बैंगलोर के चामराजपेट में शुक्रवार को 40 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बाद में, उसने हत्या का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और अपनी सास और अन्य लोगों को उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज न करने की धमकी दी।

आरोपित पति ने हत्या की वीडियो को फेसबुक पर अपलोड भी किया। पुलिस संदिग्ध व्यक्ति तबरेज पाशा की तलाश कर रही है, जो दक्षिणी बेंगलुरु के सिद्दापुरा का रहने वाला है। 

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है पाशा

दरअसल, पाशा को कुछ साल पहले डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और तब से उसकी पत्नी सईदा फाजिल फातिमा एमडी ब्लॉक में अपनी मां के साथ रहती थी। फातिमा चामराजपेट के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती थी। वह दो स्कूली बच्चों की मां थी।

बेरोजगार था पाशा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'बेरोजगार तबरेज ने कई बार फातिमा को घर वापस आने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी पत्नी वापस नहीं जाना चाहती थी। शुक्रवार की सुबह, जब फातिमा घर में अकेली थी, तब वह घर में घुस आया। जब उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे, तब उसकी मां बाजार गई हुई थी। उसने उसे बार-बार चाकू घोंपा और फिर भागने से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet