हिमाचल में 3 जगह बादल फटे,  50 लोग लापता, 3 की मौत, अलर्ट पर आर्मी..

रुद्रप्रयाग/देहरादून।  भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। दोनों राज्यों में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना है। उत्तराखंड के हालात इसलिए चिंताजनक हैं, क्योंकि यहां चारधाम यात्रा मार्ग पर कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग और भीमबली में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। अलग-अलग स्थानों पर भारी संख्या में तीर्थ यात्री फंसे हैं। पूरे उत्तराखंड में अलर्ट घोषित किया गया है। अगले 48 घंटे बहुत खतरनाक बताए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और स्थानीय अधिकारियों सहित आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केदारनाथ में फंसे 150 से 200 तीर्थयात्रियों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हालात पर नजर रखे हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में रामपुर के पास बादल फटने के बाद 20-22 लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया है। शुरुआत जानकारी के अनुसार, लापता लोग पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी हो सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि तीन जगह बादल फटने की सूचना है। 50 लोग लापता हैं। 2 की मौत हुई है। आर्मी को अलर्ट पर रखा गया है।

 

 मनाली में 5 मंजिला बिल्डिंग नदी में गिरी


हिमाचल प्रदेश के मनाली में मणिकर्ण सडक़ पर सब्जी मंडी की पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई। बारिश के बाद ब्यास नदी का जल स्तर बढऩे से बिल्डिंग की नींव कमजोर पड़ गई थी। इस वजह से आज गुरुवार सुबह बिल्डिंग नदी में जा गिरी।

 

पंचकूला-हरिद्वार नेशनल हाईवे धंसा

हरियाणा के यमुनानगर में बारिश के बाद पंचकूला-हरिद्वार नेशनल हाईवे गांव मंडेबर के पास धंस गया। यहां से गुजर रहा एक ट्रक गड्ढे में जा घुसा। ड्राइवर बच गया है। गुरुग्राम में जलभराव हुआ है। बीती रात यहां इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के बाद बारिश के दौरान पेड़ गिर गया। उससे टकराकर हाइटेंशन तार टूटकर नीचे पानी में गिर गया। इससे पानी से गुजर रहे 3 लोगों की करंट से मौत हो गई।

संसद और सुप्रीम कोर्ट में भी पानी भरा

संसद, सुप्रीम कोर्ट, एम्स, लुटियंस दिल्ली, भारत मंडपम, इंडिया गेट-रिंग रोड टनल, प्रगति मैदान पानी में डूबे रहे। कई पेड़ धराशायी हुए। कई इलाकों में पानी भरने के कारण एलजी ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। नॉर्थ दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक इमारत ढह गई। दिल्ली मयूर विहार फेज थ्री में एक महिला और बच्चा नाले में बहे। तीन दिन पहले बेसमेंट में पानी भरने से चर्चा में आए ओल्ड राजेंद्र नगर में फिर पानी भर गया।

मंदाकनी के उफनने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मची


बादल फटने के बाद मंदाकिनी के उफनने से गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक की सडक़ों पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ता देख सोनप्रयाग और गौरीकुंड के होटल खाली करा लिए गए। रुद्रप्रयाग के डीएम सौरभ गहरवार के मुताबिक यात्रा रोक दी गई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।

केरल में लैंडस्लाइड में 276 मौतें, 240 लापता

केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से सोमवार देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुए लैंडस्लाइड में 4 गांव बह गए। अब तक 276 लोगों की मौत हो चुकी है। 131 अस्पताल में हैं, जबकि 240 लोगों के लापता होने की खबर है। रेस्क्यू के लिए आर्मी, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet