झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर: रांची में 5 और चतरा में 2 की मौत, 14 गंभीर रूप से घायल

मंगलवार को झारखंड के कई क्षेत्रों में आंधी-पानी के साथ वज्रपात की कई घटनाएं घटी। इन घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 14 लोग घायल हो गए।

वज्रपात की घटना में रांची के मांडर प्रखंड में तीन, चान्हों प्रखंड में दो व चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। वज्रपात की घटना में मारे गए सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे।

मांडर में 3 लोगों की मौत

रांची के मांडर में जिनकी मौता हुई, उनमें कैम्बो गांव निवासी 25 वर्षीय सलमोन एक्का, 23 वर्षीय राजेश उरांव व बसकी गांव निवासी 36 बर्षीय नीरज उरांव शामिल हैं। जबकि, कैम्बो गांव के ही चार लोग घायल हो गए। घटना शाम करीब चार बजे की है।

चान्हो प्रखंड में दो लोगों की मौत

इसी तरह रांची के ही चान्हो प्रखंड के कंजगी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 40 वर्षीय सकलू उरांव की मौत हो गई। घटना के समय वे खेत का मेढ़ बना रहे थे।

इसी तरह लुंडरी गांव निवासी 30 वर्षीय देवकी उरांईन की मौत हो गई। वहीं, 35 वर्षीय कमला उरांईन व 20 वर्षीय अलका उरांईन घायल हो गए। घटना शाम करीब पांच बजे की है। वर्षा शुरू होने पर सभी खेत से घर वापस लौट रहे थे।

लातेहार में पांच गंभीर रूप से घायल

इसी तरह लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बारियातू जागीर के पास मंगलवार की शाम वज्रपात होने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें चार लोगों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

चतरा में दो लोगों की मौत

चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित चार अलग-अलग गांव में मंगलवार की शाम वर्षा के साथ हुई वज्रपात की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायलो गए।

वज्रपात से मरने वालों में सदर थाना क्षेत्र के डहूरी गांव निवासी जगरनाथ यादव की पत्नी चमेली देवी (55) तथा सिनपुर गांव निवासी अमृत साव का पुत्र अभिषेक कुमार (15) का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitecasino sitesmamibetggbet plgambling not on gamstopjojobetjojobetChicken road Polskajojobet