नशा मुक्त मुंगेली का संकल्प एसपी भोजराम पटेल की विशेष ‘‘पहल’’ मुहिम से जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस ने बढ़ाया एक और कदम

KOHRAM NEWS…  मुंगेली जिले में कानून व्यवस्था को सुदृण करने के साथ-साथ सामाजिक सुधार की दिशा में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से) द्वारा शुरू किया गया *‘‘पहल’’* कार्यक्रम अब एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 07.01.2026 को जिला पंचायत मुंगेली के सभा कक्ष में एक विशेष संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी देवचरण भास्कर, जिला पंचायत के सदस्यगण और जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सभी विभाग प्रमुख ने एक साझा मंच पर आकर मुंगेली को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

जिला पुलिस बल मुंगेली के द्वारा 01 वर्ष से चलाये जा रहे अभियान *‘‘पहल’’* के तहत रूपरेखा तैयार कर जिले के स्कुल, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानो मे जागरूकता अभियान चलाया गया है। मुंगेली पुलिस के द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशन पर पुलिस एवं आम जनता की बीच की दुरी को *‘‘पहल’’* कार्यक्रम के माध्यम से नागरिको, बच्चों तथा महिलाओं से जुड़कर उनके पास जाकर शिक्षा के क्षेत्र मे विकसित करते हुये डिजिटल युग मे होने वाले सायबर फ्राड, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति की जानकारी देकर पुलिस व जनता की दुरी को कम करने का अथक प्रयास किया जा रहा है।

*कार्यक्रम मे मुख्य रूप से 03 बिन्दुओ पर जोर दिया गया:-*
01. *सायबर फ्राड:-* वर्तमान डिजिटल युग मे मोबाइल का सदुपयोग एवं होने वाले सायबर फ्राड की जागरूकता तथा फ्राड होने पर तत्काल सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 मे कॉल कर फ्राड हुये रकम को होल्ड कराया जा सकता है।

02. *यातायात:-* यातायात नियमो का पालन करने तथा विशेष तौर पर पिकअप मालवाहक है कोई भी महिलाओ बच्चो तथा आमजनो को सफर से बचे तथा नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दें। मुंगेली पुलिस द्वारा बीते वर्ष 2024 की तुलना मे रोड एक्सीडेन्ट मृत्युदर आंकड़ो मे जागरूक कर कमी लाने मे सफल प्रयास किया गया है।
03. *नशा मुक्ति:-* नशा मुक्ति का लगातार जागरूकता अभियान स्कुल, कॉलेजो मे किया जा रहा है नशे से दुर रहने की अपील की गई।

*सार्थक प्रयास नशा मुक्ति, यातायात सुरक्षा और सायबर सुरक्षा की जनप्रतिनिधियों ने आम जनता को जागरूक करने लिया संकल्प*
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि कैसे नशा न केवल स्वास्थ्य को खराब करता है, बल्कि अपराधों का भी मुख्य कारण बनता है। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात संकेतों एवं सायबर जागरूकता की जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एसपी भोजराम पटेल के इस विजन की सराहना की और अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से इस मुहिम को चलाने का आश्वासन दिया साथ ही जनप्रतिनिधियोें एवं विभाग प्रमुखो के द्वारा संकल्प लिया गया – सायबर फ्राड से बचाने तथा यातायात जागरूकता कर एक्सीडेन्ट को रोकने तथा हर परिवार को नशे से बचाने और नशा मुक्ति का लगातार आमजनो नवयुवको बच्चों को प्रेरित करने संकल्प लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *