नारायणपुर में पुलिस को मिला तीन-तीन किलो वजनी आईईडी

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों के प्रति लगातार सतर्कता एवं संवेदनशीलता के क्रम में थाना छोटे डोंगर क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम तोयामेटा–पदबेड़ा जंगल में नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को क्षति पहुँचाने के आशय से लगाए गए आईईडी विस्फोटकों की बरामदगी एवं नष्टीकरण की महत्वपूर्ण कार्रवाई आज गुरुवार को पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि नक्सलियों द्वारा गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को निशाना बनाने हेतु पदबेड़ा जाने वाले माडिन नदी किनारे के पगडंडी मार्ग पर आईईडी लगाए गए हैं। सूचना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाकर दल रवाना किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *