5 जनवरी से शुरू होगा ‘बस्तर पंडुम’

रायपुर: प्रदेश की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ का आयोजन पांच जनवरी से पांच फरवरी तक किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्थाओं और विभागीय समन्वय को लेकर रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के राजधानी स्थित निवास पर बैठक हुई। विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में अधिकारियाें के साथ चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर पंडुम केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की जनजातीय विरासत, कला और परंपराओं को संरक्षित करने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने का अवसर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सभी विभाग मिलकर आयोजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *