आवारा कुत्तों को लगाया जा रहा टीका

अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने नगर निगम अंबिकापुर ने कदम उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम ने शहरभर में आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है। यह अभियान शहर के सभी 48 वार्डों में सतत रूप से चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि पशुपालन विभाग से आवश्यक वैक्सीन की उपलब्धता कराई गई है। नगर निगम भी वैक्सीन की व्यवस्था करेगा। पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के साथ बेजुबान संस्थान के प्रशिक्षित एवं उत्साही युवाओं की टीम वार्ड-वार्ड घूमकर आवारा कुत्तों का टीकाकरण कर रही है। इस प्रक्रिया से न सिर्फ कुत्तों के स्वास्थ्य में सुधार होगा बल्कि शहर में रेबीज संक्रमण की आशंका भी काफी कम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *