छत्तीसगढ़ में 1284 लेक्चरर और प्रधान पाठक बने प्रिंसिपल

रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार माध्यमिक विद्यालयों के व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदस्थापना का रास्ता साफ हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ई-संवर्ग में 1,284 अधिकारियों को प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पद पर पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। विदित हो कि 30 अप्रैल को विभाग द्वारा ई-संवर्ग में 1,478 व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति की घोषणा की गई थी, लेकिन न्यायालयीन अवरोध के चलते आदेश लागू नहीं हो पा रहे थे।

पांच नवंबर को हाईकोर्ट द्वारा शासन के पक्ष में फैसला आने के बाद विभाग ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन काउंसलिंग 21 से 24 नवंबर तक कराई। काउंसलिंग पूर्ण होते ही अवर सचिव आरपी वर्मा ने पदस्थापना आदेश जारी कर दिए। पदोन्नत प्राचार्यों को सात दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *