आयुष्मान योजना से रजिस्ट्रेशन 3 महीने के लिए निलंबित

राजनांदगांव। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों और अनियमितताओं के बाद राजनांदगांव हेल्थ केयर हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले तुलसी नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन भी छह माह के लिए निलंबित किया गया था।

कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। पहली जांच में कई कमियां सामने आने पर अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रबंधन द्वारा कमियां सुधारने का आश्वासन दिए जाने के बाद टीम ने दोबारा निरीक्षण किया, जिसमें योजनांतर्गत पूर्व कमियों के अलावा नई अनियमितताएं भी पाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *