रायपुर में चौपाटी की शिफ्टिंग के विरोध में क्रेन के सामने लेटे कांग्रेसी

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के सामने बनी विवादित चौपाटी को हटाने का काम नगर निगम ने युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। चौपाटी में संचालित लगभग 60 दुकानों को यहां से हटाकर आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए नगर निगम के दसों जोन की टीम लगाई गई है, जिसमें मौके पर रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे समेत सभी जोन के कमिश्नर, पुलिस बल और बड़ी संख्या में अमला मौजूद हैं। यह चौपाटी शुरू से ही राजनीतिक विवादों मेंरही है और अब शिफ्टिंग के दौरान एक बार फिर कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया है। चौपाटी को नहीं हटाने की मांग को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मौके पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *