कांग्रेस से नाराज़ पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का बयान

अंबिकापुर। कांग्रेस से निष्कासित आदिवासी नेता व पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि यदि उनकी शर्तों के साथ कांग्रेस उन्हें वापस नहीं लेती है तो वे नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर छत्तीसगढ़ की जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वे किसी दूसरे राजनैतिक दल में नहीं जाएंगे। कांग्रेस में वे तभी जाएंगे जब उन्हें बोलने की आजादी मिले क्योंकि कई बड़े नेताओं ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है लेकिन वे आलाकमान की नजरों में पार्टी के शुभचिंतक बने हुए हैं।बृहस्पत सिंह लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति करते रहे हैं। पहले वे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कट्टर समर्थक माने जाते थे। पिछली बार कांग्रेस के शासन में वे तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विश्वासपात्र विधायकों में से एक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *