इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हुआ कैदी

जांजगीर-चांपा: जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक विचाराधीन बंदी जिला अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना से अस्पताल प्रशासन और जेल प्रशासन के होश उड़ गए हैं

जानकारी के अनुसार फरार बंदी पंचराम निषाद उर्फ पंचू को 28 अक्टूबर 2025 को नवागढ़ पुलिस ने ठगी के एक शातिर मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जिसके बाद उसे जिला जेल में दाखिल किया गया था। आरोपी पंचराम निषाद ने आठ जिलों में सस्ता छड़, सीमेंट दिलाने के बहाने लोगों से 25 लाख की ठगी की है।

बताया जा रहा है कि बंदी पंचराम निषाद के हाथ में फैक्चर था, जिसके चलते उसे सात नवंबर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था। उपचार के दौरान वह जेल सिपाही की निगरानी में था, लेकिन शनिवार सुबह उसने मौका पाकर सिपाही को चकमा दिया और अस्पताल से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *