Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
फारबिसगंज में बंधन बैंक कर्मी से हथियार के बल पर 12 लाख की लूट – Kohram News

फारबिसगंज में बंधन बैंक कर्मी से हथियार के बल पर 12 लाख की लूट

फारबिसगंज थाना के सामने स्थित बंधन बैंक की मुख्य शाखा से रुपये लेकर फुलकाहा बंधन बैंक वाहन से जा रहे बैंक कर्मियों से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर 12 लाख रुपए लूट लिए। घटना फारबिसगंज नरपतगंज एनएच 57 पर बियाडा के समीप गुरुवार संध्या लगभग साढ़े पांच बजे की है।इस दौरान बदमाशों ने बंदूक के बट से बंधन बैंक कर्मियों को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे, इसी क्रम में हो हल्ला होने पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद घटनास्थल पर उसकी पिटाई भी की गई।घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी खुशरु सिराज, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल बैंक कर्मियों एवं पकड़े गए बदमाश को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बंधन बैंक कर्मियों एवं एक बदमाश को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *