डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को दे डाली सीधी धमकी

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि रूस चाहे जो भी कहे, लेकिन इन प्रतिबंधों का वास्तविक असर आने वाले छह महीनों में नजर आएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा – ‘मुझे खुशी है कि पुतिन ऐसा सोचते हैं, लेकिन देखते हैं आगे क्या होता है।’ दरअसल, अमेरिका ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट (Rosneft) और लुकोइल (Lukoil) पर बैन लगा दिया है। पुतिन ने इन प्रतिबंधों को अप्रभावी बताते हुए कहा था कि इससे रूस की अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *