महतारी वंदन योजना में जुड़ीं बस्तर संभाग की 4,000 नई महिलाएं

रायपुर: राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रमुख योजना महतारी वंदन में 4,000 नई महिलाओं के नाम शामिल किया गया है। इन्हें अक्टूबर से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। ये हितग्राही बस्तर संभाग के पांच जिलों कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) क्षेत्र में संचालित 53 कैंपों के 511 गांवों की हैं। इन्हें अक्टूबर में 20वीं किस्त लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। वर्तमान में प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाएं प्रत्येक माह एक-एक हजार रुपये से लाभान्वित हो रही हैं। राज्य सरकार ने माओवादी हिंसा से मुक्ति की ओर तेजी से बढ़ रहे बस्तर संभाग के पांच जिलों में महतारी वंदन से वंचित महिलाओं को शामिल करने का विगत 23 जुलाई को निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *