32 दिन बाद खत्म हुआ एनएचएम कर्मियों का हड़ताल

रायपुर: प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की 18 अगस्त से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की ओर से नौकरी पर नहीं लौटने पर सोमवार से नई भर्ती किए जाने की चेतावनी के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने उनसे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से देर शाम मुलाकात के बाद हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के 10 में से चार मांगें पूरी की जा चुकी है। तीन पर कमेटी बनाई गई है और तीन पर उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे शंकरनगर स्थित निवास में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर उच्चस्तरीय चर्चा हुई और समाधान पर फैसला हुआ है। उन्होंने हड़ताल को समाप्त कराने के लिए चार-पांच बार पहल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *