लश्कर कमांडर कासिम ने दिखाया तबाही का मंजर

पाकिस्तान। आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की दोगली नीति एक बार फिर उजागर हो गई है। पहले जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कमांडर इलियास कश्मीरी ने स्वीकार किया कि बहावलपुर में भारतीय मिसाइल हमले में मौलाना मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए। अब लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर कासिम ने वीडियो जारी कर माना है कि भारतीय वायुसेना ने लाहौर के पास मुरिदके स्थित लश्कर के मुख्यालय मारकज-ए-तैयबा को पूरी तरह तबाह कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लश्कर कमांडर कासिम खंडहर बने मारकज-ए-तैयबा के सामने खड़ा दिख रहा है। उसने स्पष्ट कहा कि 7 मई को हुए भारतीय हमले ने इस मुख्यालय को जमींदोज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *