MS Dhoni क्या खेलेंगे IPL 2026 का सीजन?

दिल्ली । एमएस धोनी (MS Dhoni) के IPL 2026 खेलने को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में एक इवेंट में माही ने अपने घुटने के दर्द का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अभी सोचने के लिए समय है। आईपीएल 2023 के बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी कराई थी और पिछले सीजन में भी चोट के कारण तेज दौड़ने में दिक्कत महसूस की। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मैदान पर उतरें। आईपीएल 2026 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, यह सवाल फैंस के बीच चर्चा का विषय है। 2011 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने हाल ही में एक इवेंट में इस पर खुलकर बात की। धोनी ने कहा कि उनके पास अभी काफी समय है यह सोचने के लिए कि वे अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *