एअर इंडिया के यात्रियों की फिर अटकी सांसें…

रायपुर। एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर तकनीकी परेशानी सामने आई है। दिल्ली से रायपुर आ रही विमान ने समय पर लैंडिंग की, लेकिन लैंडिंग के बाद विमान का दरवाजा नहीं खुल पाया। इस वजह से यात्रियों को करीब एक घंटे तक विमान के अंदर ही फंसे रहना पड़ा। दरअसल, 160 यात्रियों के साथ एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2797 रविवार रात 8.15 बजे दिल्ली से रवाना हुई और रात 10.05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरी। एअरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान का दरवाजा ही नहीं खुला, जिसके कारण करीब एक घंटे तक यात्री विमान के भीतर ही फंसे रहे। बाद में किसी तरीके से यात्रियों को बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *