महिला ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार

बिलासपुर: शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर पति परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों से पूछताछ और बयान के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सरकंडा पुलिस ने दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। सरकंडा थाने में पदस्थ एसआइ अवधेश सिंह ने बताया कि बलौदा में रहने वाली सुलोचनी देवांगन की शादी 22 फरवरी 2023 को लिंगियाडीह में रहने वाले अंकित देवांगन उर्फ निक्कू से हुई थी। पांच अप्रैल 2025 को महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही महिला के मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *