ताजा बयानबाजी से गर्म हुआ छत्तीसगढ़ का सियासी पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच नया विवाद हो गया है। प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और उसके राष्ट्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा। वहीं प्रदेश कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अमरजीत भगत द्वारा खरगे की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर से किए जाने पर सियासत गरमा गई है। भगत ने खरगे को बाबा साहब का दूसरा अवतार बताते हुए कहा था कि राज्य संकट में है और खरगे से इसे नई संजीवनी मिलेगी। इस बयान पर भाजपा विधायक गुरु खुशवंत ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यह डॉ. आंबेडकर का सरासर अपमान है। उन्होंने कांग्रेस पर चापलूसी और व्यक्ति-पूजा की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान निर्माता को चुनाव में हरवाया, वे ही अब उन्हें अपने राजनीतिक फायदे के लिए अपमानित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *