विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मकान तक बिकवा दिया

बिलासपुर: सकरी क्षेत्र में रहने वाली विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने विधवा का मकान भी बिकवा दिया। इसके बाद उसे अपने घर लाकर कुछ दिन रखा। बाद में उसने महिला और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया। विधवा ने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *