रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख से अधिक की ठगी

रायपुर: रायपुर में रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला सहित तीन लोगों से करीब 18 लाख 72 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने पीड़ित से एक कार भी रेलवे में किराये पर लगाने के नाम पर हड़प ली। मामले में पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चेतना साहू, कुणाल साहू और शुभांशु जुमड़े ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें रुपेश साहू और उसके पिता चैत राम साहू पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम वसूलने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया गया है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में चेतना साहू की मुलाकात देवपुरी में अपने मामा के घर रहने के दौरान आरोपी रूपेश से हुई, जिसने खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर कहा कि वह रेलवे में उसकी और उसके परिजनों की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति और भाई के नाम से भी दस्तावेज और रकम सौंप दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *