रायपुर के सैलून दुकान में महिला से रेप

रायपुर में सैलून दुकान में महिला से रेप की वारदात हुई है। दुकान के संचालक ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया, फिर उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि, महिला को चावल चुनने के लिए एक युवक काम पर लेकर आया था।

यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है। चौकी प्रभारी बालेश्वर लहरे के मुताबिक, महिला रोजी मजदूरी का काम करती है। शिव घृतलहरे नाम का युवक उसे घर में चावल चुनने के बहाने लेकर आया। काम करने के दौरान उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया लेकिन आरोपी नहीं माना। जिसके बाद महिला घर से भाग कर रास्ते में एक सैलून दुकान में घुस गई।

दुकानदार ने शटर गिराकर किया रेप

जानकारी के मुताबिक, सैलून दुकान का संचालक योगेश सेन ने महिला को बैठाया। महिला ने अपनी आप बीती सुनाई। इसके बाद योगेश ने महिला की मजबूरी का फायदा उठा लिया। उसने दुकान का शटर बंद कर जबरन महिला के साथ बलात्कार किया। फिर उसे बंधक बना लिया। आरोपी ने महिला को रात भर अपने साथ दुकान में ही रखा। अगले दिन सुबह महिला को उसने बाहर निकाला।

महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को पूरी कहानी बताई। इसके बाद महिला अपने परिवार के साथ सिलतरा पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, एक आरोपी को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है, वही सैलून दुकान के संचालक पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *