मंत्रालय में पदोन्नति नियम 2025 को लेकर हुई बैठक

भोपाल। मंत्रालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पदोन्नति नियम 2025 को लेकर बैठक हुई। लगभग पौने तीन घंटे चली बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष सहित स्थापना से जुड़े हुए अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि हर हाल में 31 जुलाई तक पदोन्नतियां दे दी जाए। इसके लिए नियम अनुसार वरिष्ठता सूची तैयार कर विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें की जाएं। आरक्षण के मुद्दे पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि आरक्षण नहीं प्रतिनिधित्व का प्रविधान सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के अनुरूप नियमों में किया गया है।

बड़ी संख्या में विभागों में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी। सभी अधिकारी पूरी ताकत से इस नियम के क्रियान्वयन में जुट जाएं क्योंकि यह सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय है। इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। नियम के प्रविधानों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे और उप सचिव अजय कटेसरिया ने प्रस्तुतीकरण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *