Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
पीएम मोदी अगले माह जा सकते है रूस, राष्ट्रपति पुतिन से होगी मुलाकात – Kohram News

पीएम मोदी अगले माह जा सकते है रूस, राष्ट्रपति पुतिन से होगी मुलाकात

रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी पहली बार रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा को लेकर दोनों देशों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, किसी भी देश ने इस यात्रा को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।  राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय और रूसी अधिकारी इस बारे में लगातार एक दूसरे से संपर्क में हैं।

पीएम मोदी कब गए थे रूस?

वहीं, पीएम मोदी जुलाई में अगर रूस की यात्रा पर जाते हैं तो पांच सालों में मास्को की उनकी पहली यात्रा होगी। मालूम हो कि इससे पहले उन्होंने सितंबर, 2019 में रूस की यात्रा की थी। हालांकि, पीएम मोदी रूस जाने वाले हैं या नहीं, इस पर विदेश मंत्रालय ने अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है।  

रूसी अधिकारी ने क्या कहा?
 
क्रेमलिन के अधिकारी यूरी उशाकोव ने रूसी सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को बताया कि पीएम मोदी का रूस दौरा भारत-रूस शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की रूस यात्रा को लेकर मॉस्को में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा, 'मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हम भारत के प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं।'

2021 में राष्ट्रपति पुतिन आए थे भारत

मालूम हो कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी और रिश्तों को मजबूत करने के लिए दोनों देश वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन करते रहते हैं। अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। आखिरी शिखर सम्मेलन 6 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *