Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
सुरक्षाबलों ने 1 महिला माआवादी को मार गिराया, हथियार बरामद – Kohram News

सुरक्षाबलों ने 1 महिला माआवादी को मार गिराया, हथियार बरामद

जगदलपुर: बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। जवान सक्रिय रूप से अभियान चलाकर माओवादियों को मार रहे हैं। कांकेर के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटरी नदी पार ग्राम आमाटोला और कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी इलाके में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई है, घटनास्थल से पुलिस को हथियार भी मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांव में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सशस्त्र बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम सर्चिंग पर रवाना हुई थी। संयुक्त पुलिस पार्टी ने इलाके की घेराबंदी की और छानबीन शुरू की।

इलाके की घेराबंदी करते ही माओवादियों ने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग चलती रही। मुठभेड़ थमने पर एक महिला माओवादी का शव और एक हथियार भी मिला है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च आपरेशन जारी है और सुरक्षाबलों को आशंका है कि जंगल में अन्य माओवादी भी छिपे हो सकते हैं।

बता दें कि क्षेत्र में माओवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए सशस्त्र सेना बल और पुलिस के जवानों की ओर से संयुक्त रूप से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बीते कुछ दिनों में की बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। जवानों ने माओवादियों के सबसे बड़े लीडर बसव राजू को मार गिराया है। इसके अलावा भी कई और बड़े इनामी माओवादियों को भी सेना ने अब तक ढेर कर दिया है। सुरक्षा बलों की ओर से माओवादियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *