Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
दिव्यांग युवक ने की आत्महत्या – Kohram News

दिव्यांग युवक ने की आत्महत्या

कोरबा: शहर के एक दिव्यांग युवक ने ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे कूद कर जान दे दी। दिल दहला देने वाली यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरह युवक ट्रेलर के नीचे कूदा गया। वाहन गुजरने के बाद भी वह जिंदा था और करवट ली, लेकिन किसी ने भी उसने बचाने के एंबुलेंस या डायल 112 को नहीं बुलाया। बाद में युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना शहर के बालको थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, तो उसकी पहचान परसाभाठा निवासी कन्हैया देवांगन के रुप में हुई, जो पैर से दिव्यांग था। वह एके सिन्हा कंपनी में काम कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ लगने लगी। साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। स्वजन एवं बस्ती वासियों को पहले लगा कि युवक दुर्घटना का शिकार हो गया है। लेकिन सीसीटीवी सामने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *