Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
डॉ. मोहन यादव डोंगला के वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में बने अत्याधुनिक तारामंडल का करेंगे लोकार्पण – Kohram News

डॉ. मोहन यादव डोंगला के वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में बने अत्याधुनिक तारामंडल का करेंगे लोकार्पण

उज्जैन। भारत की प्राचीन खगोल परंपरा और आधुनिक विज्ञान के संगम को साकार करता एक ऐतिहासिक आयोजन 21 जून को उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के डोंगला गांव स्थित वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में होने जा रहा है। इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां बने डिजिटल अत्याधुनिक तारामंडल का लोकार्पण और ‘खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन खगोलीय घटना स्वरूप दोपहर 12.28 बजे सूर्य ठीक कर्करेखा पर लंबवत होगा, जिससे कुछ समय के लिए परछाई गायब हो जाएगी। इस घटना का वे शंकु यंत्र से अवलोकन भी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *