छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक

रायपुर: 15 दिन से अटके दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है। बस्तर में रुका मानसून अब उत्तर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग होते हुए रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक फैली द्रोणिका के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। रायपुर शहर में मंगलवार से मानसूनी बारिश का दौर प्रारंभ हो जाएगा, जिसके चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान पेड़ों के गिरने की आशंका बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *