राजधानी सहित प्रदेश के कई हुई झमाझम बारिश,14 जून तक आ सकता है मानूसन

रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में मानसून 14 जून तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले ही मंगलवार की शाम कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि फिलहाल प्री-मानसून की बारिश हो रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है, जिससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होगी। वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जो मानसून की प्रगति में सहायक होंगी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी आशंका व्यक्त की गई है। नागरिकों को इस दौरान सतर्कता बरतनी बेहद आवश्यक है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों को ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। आंचल में अभी बादलों की स्थिति बनी रहेगी जिसके कारण अधिकतम तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना अब नहीं है। इधर मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। शाम को चली तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी और उमड़ से थोड़ी राहत मिली।

मंगलवार को बिलासपुर का मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज व ठंडी हवाएं चली। शहर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई पर 41.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 38.6 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां अब धीरे-धीरे तेज होंगे। डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *