Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
जल्द छत्तीसगढ़ में हो सकता है कैबिनेट विस्तार, आज दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम साय – Kohram News

जल्द छत्तीसगढ़ में हो सकता है कैबिनेट विस्तार, आज दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम साय

रायपुर

छत्तीसगढ़ में जल्द ही साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी कैबिनेट में जगह खाली है। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से किन्हीं 2 को बदले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोमवार रात दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी। इस दौरान CM साय प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। CM का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात का कार्यक्रम भी समय तय हो सकता है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटने के बाद नए मंत्रियों के नाम का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में मंत्रियों का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। बतादें कि दो दिन पहले सीएम ने राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की थी, तभी से साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा तेज है।
छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट में दो मंत्रियों का पद रिक्त

सांसद बनने के बाद 17 जून को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साय कैबिनेट से इस्तीफा दिया था, उसके बाद प्रदेश दो मंत्रियों का पद रिक्त है। अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री कार्यरत हैं। राज्यपाल द्वारा बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर करने के बाद बृजमोहन के तमाम स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का प्रभार फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ही संभाल रहे हैं।

एक नया और एक होगा पुराना चेहरा

पार्टी सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में जिन दो नए मंत्रियों की जगह मिलेगी उनमें एक नया और एक पुराना चेहरा हो सकता है। मंत्री पद के लिए दावेदारों में रायपुर से राजेश मूणत , कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, बस्तर से लता उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नाम चर्चा में है। इसी तरह नए चेहरे में रायपुर से पुरंदर मिश्रा, दुर्ग से गजेंद्र यादव, पंडरिया विधायक भावना बोहरा,केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *