मुख्यमंत्री साय के सार्थक पहल से आवागमन सुविधा के दृष्टिगत जशपुर को मिली दो और मार्गों के विस्तार की स्वीकृति

07 करोड़ 65 लाख से अधिक लागत से बनेगा सूजीबहार मेन रोड से सिकरिया और स्टेट हाईवे से कछुआकानी तक मार्ग

रायपुर । जिले में आवागमन की सुविधा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जशपुर जिले के दो सड़कों के निर्माण हेतु 07 करोड़ 65 लाख 41 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। राज्य शासन से स्वीकृति कार्याे में 2 करोड़ 70 लाख 70 हजार लागत् के कांसाबेल विकास खंड के सूजीबहार मैन रोड से सिकरिया पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 किमी. पुल पुलिया सहित एवं 4 करोड़ 94 लाख  71 हजार लागत के स्टेट हाईवे से कछुआकानी मार्ग लंबाई 3.80 किमी. निर्माण कार्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *